क्या सच में कोई ऐसा पत्थर है जिसे साथ में रख कर सोने से महिला गर्भवती हो जाती है! आज के समय में बहुत से लोग इन सब बातों को कम ही मानते हैं पर फिर कुछ लोगों की यह मान्यता है यह सच है।
जब भी हम कोई ऐसी बात सुनते हैं जो असामान्य लगती है तो उस पर यकीन करना मुश्किल होता है, पर यह पूरा संसार कई तरह की अजीब चीजो से भरा हुआ है। यहाँ कई ऐसे स्थान है जिनकी जानकारी बहुत से लोगों को नहीं है कि वह कितने अजीब है। आज हम आपको ऐसे पहाड़ के बारे में बताने वाले है जिसका नाम बर्थिंग स्टोन है जिसे हिंदी में बच्चे पैदा करने वाला पहाड़ कहा जाता है। इस पहाड़ से जुड़े काफी रहस्य है को आपको अचम्भित कर सकते हैं।
मदर रॉक के नाम से प्रसिद्ध पहाड़
इस पहाड़ का असल नाम पेड्रास पैरिडीरास है पर कुछ कारणों से इसे बिर्थिंग स्टोंस के नाम से जाना जाता है। यह पहाड़ छोटी चट्टानों को जन्म देता हुआ प्रतीत होता है इसीलिए इसे मदर रॉक और प्रेग्नेंट स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। इस पहाड़ की यह खासियत है कि इसे जो कोई भी देखता है उसे ऐसा ही लगता है कि यह नई चट्टानों को जन्म दे रहा है।
अभी भी बना हुआ है रहस्य
इस पहाड़ से जो छोटी छोटी चट्टाने निकलती है, इस रहस्य के बारें में कई दशको से जानने की कोशिश की जा रही है पर वैज्ञानिक इसके बारे में पता लगें में असमर्थ रहे हैं और आज भी यह रहस्य बना हुआ है कि यह पहाड़ नई छोटी छोटी चट्टानों को किस तरह जन्म दे रहा है।
पहाड़ का आकार
यह पहाड़ एक किलोमीटर लम्बा है और 600 मीटर चौड़ा है, यह पहाड़ काफी पुराना है जिसकी उम्र 300 साल से अधिक है। इस पहाड़ से छोटी छोटी लगभग 12 Cm चट्टाने बाहर आती है जो एक बच्चे के समान है इसलिए इन्हें नये बच्चे की तरह माना जाता है।
पत्थर को पास रखने से गर्भवती को जाती है महिलाएं
यहाँ के लोगों का मानना है कि जिन महिलाओं की इच्छा है कि वह गर्भ धारण करें और बच्चे को जन्म दे, पर विवाह के बाद भी वह गर्भवती नहीं हो रही है और वह चट्टान के पत्थर को पास में रख कर सो सकती है, जिससे की वह आसानी से गर्भवती हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार दूर दूर से लोग यहाँ इस पत्थर को लेने आते हैं, पर वैज्ञानिक इस बात को नकारते हैं कि ऐसा सम्भव नहीं है कि कोई चट्टान गर्भधारण में मदद कर सकें।
अन्य लेख –
यह छोटा सा देश दुनिया को करता है सबसे ज्यादा सरसों के तेल की सप्लाई! नाम सुन कर जरुर चौक जाएँगे आप