भारत के अलावा भी कई देशो में सरसों के तेल का काफी इस्तेमाल होता है, पर शायद भारत ही वह एक मात्र देश है जहाँ लगभग हर घर में सरसों के तेल का उपयोग होता है। हमारे घर में सरसों का तेल जरुर होता है और इससे ही खाना पकाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में इस सरसों के तेल कि सप्लाई सबसे ज्यादा कोनसा देश करता है, यह भारत नहीं है बल्कि आकार में भारत से काफी छोटा है, पर दुनिया के कई देशो को सरसों का तेल मुहैया कराता है।
वैसे तो भारत में भी काफी ज्यादा सरसों का उत्पादन होता है पर फिर भी यह काफी नहीं है इसीलिए हमें एक छोटे से देश से सरसों का तेल खरीदना पड़ता है। 2021 में भारत ने काफी सरसों का उत्पादन हुआ था पर जब आप सबसे शीर्ष देश का नाम सुनेंगे तो आप चौक जाएँगे।
यह देश पूरी दुनिया को सरसों तेल खिलाता है
नेपाल वह देश है जो सबसे ज्यादा सरसों का उत्पादन करता है और 2021 की रिपोर्ट के अनुसार इसने 220,250 टन सरसों का उत्पादन किया था, इतने अधिक उत्पादन के कारण यह सरसों के उत्पादन में प्रथम नंबर आता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह अकेला देश पूरी दुनिया के सरसों उत्पादन में 41.3% का योगदान देता है जो काफी अधिक है, भारत के अलावा पकिस्तान, चीन भी इस सरसों को खरीदते है।
दुसरे नंबर पर कोनसा देश है?
नेपाल के बाद दुसरे नंबर पर आता रूस. यहाँ एक साल में लगभग 183,426 लाख टन सरसों का उत्पादन होता है। रूस यूरोपीय देशो में सबसे ज्यादा तेल सप्लाई करता है, इसके बाद तीसरे नंबर पर कनाडा आता है जो साल में लगभग 161,781 टन सरसों का उत्पादन करता है। इन सब देशो के बाद चौथे नंबर आता है मलेशिया जहां 144,236 टन सरसों का उत्पादन होता है। सरसों के उत्पादन में म्यांमार, चीन, युक्रेन, अमेरिका सभी शामिल है।
भारत का योगदान
भारत के राजस्थान में सबसे ज्यादा सरसों का उत्पादन होता है साथ ही ध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, असम, पंजाब में सरसों की अच्छी खासी खेती होती है और इन राज्यों के कई क्षेत्रो के किसान सरसों की खेती करते हैं पर राजस्थान का इसमें सबसे ज्यादा योगदान है, यह लगभग 88% से अधिक है और इसके बाद मध्यप्रदेश फिर हरियाणा का नंबर आता है। यह आकंडे 2020-2021 के है जो इन्टरनेट पर उपलब्ध है, वर्तमान में भी राजस्थान ही सरसों के उत्पादन में प्रथम राज्य माना जा रहा है।
अन्य लेख –