राजस्थान में 5 दिसंबर को करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद भारी हंगामा हो रहा है, बुधवार को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपराधियों की पहचान कर ली है, और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह को कल दोपहर में दो लोगों ने उन्हें घर में गोली बार दी जिसके बाद उनकी मौत हो गयी है। इस कांड में दो लोगों के नाम सामने आये हैं जो कुछ इस तरह है मकराना के रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी। नितिन फौजी ने सुखदेव को सिर में गोली मारी थी।
दोनों शूटर की हुई पहचान
6 दिसंबर को राजस्थान के कई जिलों में बंद रहा और राजपूत समाज में आक्रोश व्यक्त किया तथा अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की गयी है। पुलिस ने गहन जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की स्थापना की है। सीसीटीवी फुटेज सामने के बाद इन अपराधियों की पहचान की गयी है और इस अपराध में एक फोजी का नाम सामने आ रहा है, पुलिस और सेना दोनों इस अपराधी को तलाश ने में लगी है। सुचना मिली है कि नितिन पंजाब की बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के सम्पर्क में था। राजस्थान पुलिस हरियाणा में छोपे मारी कर रही है, और उसकी तलाश कर रही है।
नितिन सेना में कार्यरत है पर 2 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। नितिन फौजी के पिता का नाम अशोक कुमार है जो इस सुचना के बाद अचम्भित है।
अन्य खबर –