हर देश का एक राष्ट्रिय पशु, पक्षी, नदी और ध्वज होता है, जिस तरह आज हमारे देश का राष्ट्रिय पशु बाघ है और राष्ट्रिय पक्षी मौर है। आज हम आपको ऐसे जानवर का नाम बताने वाले हैं जो कई देशो का राष्ट्रिय पशु हैं और पहले यह भारत का भी राष्ट्रिय पशु रहा चूका है।
किसी भी देश के राष्ट्रिय पशु का निर्धारण कई कारको पर निर्भर करता है, जिसमे मुख्य रूप से देश में उस जानवर की स्थिति और संख्या शामिल है। बहुत से देश अपने देश में बहुतायत में पाए जाने वाले जानवरों को राष्ट्रिय पशु घोषित करते हैं तथा कुछ देश उन जानवरों को राष्ट्रिय पशु घोषित करते हैं जिनकी संख्या देश में कम है और उन्हें संरक्षण की आवश्यकता है। जैसे की भारत में बाघों की संख्या केवल हजारो में है पर यह भारत की पहचान है इसलिए इन्हें राष्ट्रिय पशु बनाया गया है तथा इनके संरक्षण में करोड़ो रूपये खर्च किये जाते हैं।
दुनिया में कितने बाघ है?
बाघ एक ऐसा जानवर है जो कई देशो से विलुप्त हो चुका है और भारत में भी इनकी संख्या मात्र 3,682 है फिर भी भारत दुनिया में सबसे ज्यादा बाघों वाला देश है। पूरी दुनिया में मात्र 5,575 बाघ ही जीवित है और यह विलुप न हो जाएं इसीलिए इनके लिए बड़े बड़े उद्यान बनाए गये हैं और इन्हें सुरक्षा दी जा रही है।
बाघों की संख्या कम होने का कारण है इनका शिकार। राजा महाराजा इनकी खाल और नाख़ून के कारण इनका काफी ज्यादा मात्रा में शिकार करते थे और यह काफी महंगे दामो में भी बिकती है, इसी कारण बाघों का शिकार काफी ज्यादा होने लगा और आज इनकी संख्या इतनी कम हैं और इन्हें संरक्षण की जरूरत पड़ रही है।
कई देशो का राष्ट्रिय पशु है शेर
बाघ को 1972 में राष्ट्रिय पशु घोषित किया गया था इससे पहले भारत का राष्ट्रिय पशु शेर था। शेर आज भी कई देशो का राष्ट्रिय पशु हैं जिसमे ग्रेट ब्रिटेन, सिंगापुर, श्रीलंका, नीदरलैंड, डेनमार्क, बेल्जियम शामिल है।
जरुर पढ़ें