जंगल में कई जानवर होते हैं, कुछ शाकाहारी और मांसाहारी होते हैं जिनमे से मांसाहारी जानवरों की बात की जाएँ तो शेर का नाम जरुर आता है। जंगल में शेर की तरह ही और कई जंगली बिल्लियाँ भी रहती है जैसे बाघ, चीता, तेंदुआ। हर जानवर किसी न किसी तरह की आवाज़ जरुर करता है पर यह जंगली बिल्लियाँ दहाड़ती है। हमने कई फिल्मो में देखा है कि शेर किसी पहाड़ी से तेज आवाज में दहाड़ रहा है. पर क्या वास्तव में शेर ऐसे ही दहाड़ता है और इन सभी जंगली बिल्लियों में सबसे तेज दहाड़ किसकी होती है? क्या शेर सबसे तेज दहाड़ता है या फिर बाघ, चीता या तेंदुआ? वास्तविकता और टीवी पर देखी गई चीजो में काफी अंतर होता है इसीलिए सच को जानना जरुरी है और इसी लिए आज हम आपको इस जानकारी से अवगत करवाने वाले हैं।
एक पेज द्वारा विडियो शेयर की गयी
हमने यह जानकरी @AMAZlNGNATURE से लिए है, यह ट्विटर पर मौजूद एक पेज है जो नेचर से रिलेटेड कंटेंट पोस्ट करता है। इस पेज पर ही शेर, बाघ और तेंदुए की दहाड़ने की आवाज (Roar sound of Lion) की विडियो शेयर की गयी थी यह विडियो वायरल हो रही है और 5 लाख व्यूज पा चुकी है। । इस विडियो में बाघ सबसे तेजी से दहाड़ते हुए दिखाई दे रहा है, यह आवाज शेर और सभी से तेज हैं।
How different big cats ROAR! pic.twitter.com/MRLB1qfXw8
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) February 16, 2024
इस शेयर की गयी विडियो में तेंदुए की आवाज भी है जो सुनने में भारी है पर तेज नहीं है। इसके बाद आपको शेर की आवाज सुनाई देगी, शेर जंगल का राजा तो है ही साथ ही इसके दहाड़ खतरनाक है। पर जब आप बाघ की दहाड़ सुनते हैं तो आपको लगता है कि इसकी धाड़ सबसे तेज है और बाकी सभी जंगली बिल्लियों में यह सबसे तेज है।
अन्य लेख –
- क्यों आखिर बिल्ली म्याऊं ही बोलती है? जानिए बिल्ली के म्याऊं करने का कारण
- किस जीव को कहा जाता है सांप की मौसी? और इसके पीछे क्या है कारण
- यह है दुनिया का सबसे तेज रफ्तार पक्षी, बाज और चील से भी काफी तेज है
- रिसर्च में पता चला है कि पालतू जानवर कई गम्भीर बीमारियाँ फैला सकते हैं?
- चिड़ियाघर को चिड़ियाघर क्यों कहते हैं? जबकि वहां जंगली जानवर भी रहते हैं!