बच्चो में कई तरह कि आदत होती है पर अंगूठा चूसने कि आदत लगभग हर बच्चे में होती है, बच्चा लगभग 3 साल तक अंगूठा चूसता है पर यदि बच्चा इसके बाद भी अंगूठा चूसता है तो यह ठीक नही है, कई बार बच्चे पांच साल के हो जाने तक भी अंगूठा चूसते है और माता पिता के द्वारा कहे जाने के बाद भी वह ईस अंगूठा चूसने कि आदत को नही छोट पाते है और पुरे दिन अंगूठा चूसते रहते है, आप यदि उनकी इस खराब आदत को जल्द ही नही छुड़ाएंगे तो उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है और हो सक्ता है की बचपन में आने वाले नए दांत सही आकर से न उगे या फिर उनमे ज्यादा गेप हो जाएँ जिससे कि उनका चेहरा भी बिगड़ सकता है, बच्चे को इस तरह कि कोई समस्या न हो इस लिए समय रहते बच्चे कि इस आदत को छुड़वा देना चाहिए। अगर आपका बच्चा भी अंगूठा चुस्त है तो आप हमारे द्वारा बताए गये इन तरीको को आजमा सकते है, आइये जानते बच्चे के अंगूठा चूसने कि आदत को छुड़वाने के घरेलू तरीके क्या है?
बच्चे के अंगूठा चूसने कि आदत को कैसे खत्म करें
पेरेंट्स का कर्तव्य है की वह अपने बच्चे कि इस आदत को जल्द से जल्द खत्म करे, कई बार बच्चे स्वयं ही इस आदत को खत्म कर लेते है और बड़े होने के साथ अंगूठा चुसना छोड़ देते है पर कुछ बच्चे ऐसे भी होते है जो बड़े होने तक अंगूठा चूसते रहते है। आपको सबसे पहले यह देखना होगा की आपका बच्चा किस समय पर अंगूठा चूसता है क्योंकि कई बार बच्चा भूख का अनुभव करने पर अंगूठा चूसता है या फिर कई बार चिंता या गुस्से में भी बच्चा अंगूठा चूसने लगता है। आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि किन परिस्थितियों में आपका बच्चा अंगूठा चूसता है और ऐसे से समय में आपको उसे यह बताना होगा कि अंगूठा चूसने से क्या-क्या नुकसान हो सकते है और उसके दांतों पर भी बुरा प्रभाव हो सकता है।
बच्चे को कहे कि रात को सोने के बाद अंगूठा चुसे ताकि वह अंगूठा चूसने की आदत को छोड़ने कि कोशिश करे और आपके इस झूठ से उसकी यह आदत छुट भी सकती ।
यदि बच्चा छोटा है तो उसके अंगूठे पर करेले का रस या कुछ खट्टा पदार्थ लगादें ताकि वह अंगूठा न चूस सके और उसे अंगूठा चूसते समय उसे टॉफी या चॉकलेट भी ऑफर कर सकते है जिससे कि वह अपनी इस आदत को भूल जाए।
बच्चे को बिजी रखने कि कोशिश करे और ऐसे काम दे जिसमे उसके हत्ढ़ व्यस्त रहे और वह अंगूठा न चूस सके, बच्चा फ्री समय में अंगूठा चूस सकता है इसके लिए उसे व्यस्त रखने से उसकी यह आदत खत्म कि जा सकती है।
अन्य लेख