सर्दिया आ चुकी है और हर कोई ठंड से ठिठुर रहा है साथ ही हर किसी ने गर्म कपड़े भी पहनना शुरू कर दिया है। मौसम परिवर्तित होना साधारण है, हर साल ठंड, गर्मी और बरसाती आती है पर कई बार ठंड ज्यादा होती है तो कई बार गर्मी, जो इतना परेशान करती है कि कोई भी बाहर निकलना पसंद नही करता है पर क्या करें काम तो करना है।
हमारे देश में कई ऐसे क्षेत्र है जो गर्मी के लिए जाने जाते है और कई क्षेत्र है जो ठंड के लिए जाने जाते है पर आपने देखा होगा कि हमारी राजधानी दिल्ली में ठंड भी काफी ज्यादा होती है और गर्मियो भी पर क्यों? तो आइयें जानते है की दिल्ली में गर्मी और ठंड दोनों ज्यादा क्यों होती है ।
दिल्ली में ठंड ज्यादा क्यों होती है
दिल्ली में अभी काफी ठंड हे और गर्मी आने पर यहाँ काफी ज्यादा गर्मी भी होती है, दिल्ली में ज्यादा ठंड होने का मुख्य कारण हे कि यह राज्य कई ठंडे प्रदेशो से घीरा हुआ है जैसे उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख आदि। इसके अलावा में दिल्ली में अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाली हवाएं भी अपना असर छोडती है जिसके कि यहाँ का वातावरण ठंडा रहता है।
दिल्ली कि भौगोलिक स्थिति ऐसी है की यहाँ मानसून भी रहता है और धुंध भी रहती है जो यहाँ के तापमान को काफी प्रभावित करता है। इसी कारण दिल्ली में बारिश भी ज्यादा होती है और आसपास के क्षेत्रो के कम तापमान के कारण यहाँ ज्यादा ठंड महसूस होती है।
ज्यादा गर्मी क्यों होती है?
दिल्ली में गर्मी भी इतनी अधिक होती है की यहाँ गर्मी के समय बाहर निकलने पर थोड़ी देर में ही शरीर परेशान होने लगता है। जैसा कि हम जानते है की दिल्ली का मानसून ही कुछ ऐसा है की यहाँ हवाएं दस्तक देती ही है और इसी के कारण गर्म हवाएं भी दिल्ली में प्रवेश करती है। साथ ही दिल्ली के पास राजस्थान भी है जिसकी गर्म हवाएं दिल्ली में आ जाती है और यहाँ के तापमान को बड़ा देती है जिसके कि यहाँ का तापमान काफी ज्यादा हो जाता है।
अन्य लेख