जब भी किसी व्यक्ति को बुखार आ जाता है तो सबसे पहले थर्मामीटर का नाम ही सामने आता है क्योंकि यह बुखार में बढ़ने वाले शरीर के तापमान को मापता है और सटीक जानकारी प्रदान करता है। कई बार बुखार आ जाने पर घर में थर्मामीटर का उपयोग किया जाता है ताकि पता लग सके कि तापमान काफी ज्यादा तो नहीं हैं! इस तापमान का पता लगाने के लिए ही थर्मामीटर का उपयोग किया जाता हैं। इसका उपयोग डॉक्टर के द्वारा खास तोर पर किया जाता है क्योंकि इन्हें जानकारी होती है कि कितने तापमान पर गंभीर बुखार माना जाता है।
बुखार का तापमान
शरीर का तापमान 100.4 ° F (38 ° C) से ऊपर होने पर बुखार होता है, जिसका पता थर्मामीटर के द्वारा आसानी से लगाया जा सकता है और समय पर उपचार किया जा सकता है। थर्मामीटर को मुंह में या बगल में रख कर शरीर के तापमान का पता लगाया जाता है।
हमारे पास कई ऐसे यंत्र है जो तापमान की जानकारी देते हैं और हमें यह पता लगाने में मदद करते हैं कि वास्तव में कितना तापमान हैं या पदार्थ कितना गर्म या ठंडा है। कुछ लोग सोचते हैं कि हमें तापमान का पता करने की जरूरत क्यों हैं? तापमान का पता करना कई तरह से जरुरी माना जाता है जैसे वातावरण का तापमान पता करने से हमें ठंड और गर्मी के मौसम के बारें में जानकरी मिल जाती है और इस डाटा को पिछले साल से जोड़ कर परिवर्तन का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञान के क्षेत्र में तापमान का महत्व
किसी पदार्थ के तापमान का पता लगाने की जरूरत इस लिए हैं क्योंकि विज्ञान के क्षेत्र में तापमान काफी महत्व रखता है। और कई रासायनिक क्रियाओं के लिए तापमान का पता होना जरुरी है। इसलिए यंत्रों का उपयोग किया जाता है जो सटीक तापमान की जानकारी दे और शौध किया जा सके।
आमतौर पर तापमान का पता लगाने के लिए हम थर्मामीटर का उपयोग करते हैं क्योंकि आम व्यक्ति को रासायनिक क्रियाओ और मौसम के तापमान की जानकारी रखने की कोई खास जरूरत नहीं होती है। पर क्या आपको पता है कि थर्मामीटर एक साधारण यंत्र है इसके आलावा आधुनिक यंत्र मोजूद है जो तापमान का पता माईनस में भी लगा सकते हैं।
तापमान माईनस और प्लस में होता है. जितना ज्यादा तापमान होता है उतनी ज्यादा गर्मी होती है, और कई क्षेत्रो का या पदार्थो का तापमान माईनस में भी होता है और तापमान जितना माईनस में होता है उतनी ही अधिक ठंडी होती है।
माइनस टेंपरेचर मापने के लिए
माइनस टेम्प्रेचर मापने के लिए थर्मिस्टर का उपयोग होता है जो -100°C से 300°C के बीच माप सकते हैं। यह आपको सही तापमान बताता है जिसकी मदद से माईनस का तापमान भी पता किया जा सकता है।
अन्य लेख –