पढ़ना लिखना हर किसी के लिए बेहद जरुरी है क्योंकि इसके बिना जीवन व्यतीत करना बेहद मुश्किल भरा हो सकता हैं और व्यक्ति बुरी परिस्थतियों में फस जाता है। पढ़ने की शुरुआत में सबसे पहले बच्चे को अक्षरों का ज्ञान दिया हैं साथ ही इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओ का ज्ञान दिया जाता है। इसेक बाद गणित आदि भाषा को सिखाया जाता है।
यदि भारत की बात कि जाएँ तो यह कि मुख्य भाषा हिंदी है और इसके अलावा भी अन्य भाषाएँ काफी ज्यादा प्रचलित हैं। परन्तु इंग्लिश एक ऐसी भाषा है जो हर राज्य में बोली जाती हैं साथ ही अंतराष्ट्रीय भाषा बन कर उभरी है।
इंग्लिश भाषा सीखना इतना कठिन नहीं है पर जिन लोगों को बचपन से इंग्लिश का ज्ञान नहीं है उन्हें थोड़ी समस्या आ सकती है। इंग्लिश में 26 अक्षर होते हैं और बहुत से शब्द होते हैं, इंग्लिश के अक्षर A से Z तक होते हैं, पर आपने सूना होगा कि कुछ लोग Z को जेड बोलते हैं पर कुछ लोग इसी Z को जी भी बोलते हैं। तो इन दोनों में से सही क्या हैं? और हमें क्या बोला चाहिए जी या जेड?
Z को ज़ेड कहें या ज़ी
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बतादे कि दुनिया में दो तरह की इंग्लिश बोली जाती है, ब्रिटिश और अमेरिकन। ब्रिटिश Z को जेड कहते हैं तथा अमेरिकन Z को जी कहते हैं। दोनों ही सही हैं पर आज के समय में अमेरिका की फिल्मो की लोकप्रियता ज्यादा है इस के कारण Z का उच्चारण जी के रूप में ज्यादा किया जाता है।
इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, कनाडा में आम तौर पर ब्रिटिश इंग्लिश ही बोली जाती है, इसलिए यहाँ उन शब्दों का उपयोग होता है जो ब्रिटिश इंग्लिश के है। पर Z के उच्चारण को लेकर लोगों के अलग अलग मत हो जाते हैं जिस कारण जेड और जी दोना का उच्चारण सही ही माना जाता है।
अन्य लेख –