इस पृथ्वी पर कई तरह के पक्षी रखते हैं, इनमे कुछ काफी सुंदर होते हैं और कुछ दिखने में डरावने और घातक भी हो सकते हैं। पक्षियों को पालने का चलन काफी पुराना है और जब भी किसी पक्षी के पालने की बात आती है तो सबसे पहले तोते का नाम ही सामने आता है क्योकि यह एक मात्र ऐसा पक्षी है जो सबसे ज्यादा पाला जाता है और लगभग हर देश में इसे पाला जाता है। किसी भी पक्षी को पालने के साथ उसकी जरुरतो का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि उसे किसी तरह की कोई समस्या न हो। पक्षी उड़ न जाएँ इसीलिए उसे एक पिंजरे में रखा जाता है और कई बार उनके बाढ़ कर भी रखा जाता है। केवल तोता ही पालतू पक्षियों में शामिल नहीं हैं, लोग अपने शौक के अनुसार चील, बाज़, गिद्ध आदि को भी पालते हैं।
पूरी दुनिया में तोते की 398 प्रजातियाँ पाई जाती है, जिसमे से कुछ काफी सुंदर होती है जिस कारण इंसानों के वार उन्हें पाला जाता है। तोते इंसानों की नमक करने में भी माहिर होते हैं और कहे गये शब्दों को दोहराते हैं जिस कारण भी उन्हें पसंद किया जाता है और सर्कस, मनोरंजन आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आपके घर में तोते हैं तो आप अच्छे जानते हैं होंगे कि उनकी देखभाल किस तरह से करना चाहिए, पर भी यदि आप जानना चाहते हैं तो आपको बतादें कि तोते को समय पर खान पानी देंते रहना चाहिए, उसकी साफ़ सफाई का ध्यान रखना चाहिए, अन्य जानवरों से उसकी रक्षा करना चाहिए, पिंजरा बड़ा होना चाहिए, समय समय पर उसे बाहर भी निकालना चाहिए, और चोंच को काटते रहना चाहिए या फिर पिंजरे में, लकड़ी या चुने के पत्थर रख देना चाहिए?
अब आप सोच रहें होंगे कि तोते की चोंच को काटना क्यों जरुरी होता है या फिर उसके पिंजरे में इन चीजो को क्यों रखना चाहिए? तो आइये जानते हैं कि तोते की चोंच क्यों काटी जाती हैं? और यदि इसे नहीं काटा जाएँ तो क्या हो सकता है?
तोते की चोंच क्यों काटी जाती हैं?
जिस तरह हमारे नाख़ून और बाल बढ़ते हैं उसी प्रकार तोते की चोंच भी बढ़ती रहती है, इसी लिए इसे काटना ज़रूरी होता है, यदि यह चोंच ज्यादा बड़ी हो जाएँ तो तोते को खाना खाने, पिंजरे में घुमने में समस्या हो सकती है। तोते की चोंच हमेशा सामान्य आकार में रहना चाहिए न ज्यादा बड़ी न छोटी। तोते की चोंच को काटने की जरूरत महसुसू होने पर आप इसे पशुचिकित्सक के पास ले जा सकते हैं, आपको तोते की चोंच नहीं काटना चाहिए ऐसा करने से उसे चोट लग सकती है।
अगर आप चाहते की तोते कि चोंच न बढ़े तो उसके पिंजरे में ऐसी चीजे रखे जिन पर वह अपनी चोंच को रगड़ सके और समय समय पर उसके आकार को छोटा कर सके। कभी कभी उसे ऐसी चीजे खाने के लिए दें उसके लिए उचित भी हो और कठोर भी ताकि उसकी चोंच रगड़ के कारण जल्दी जल्दी न बड़े।
जंगली तोते की चोंच कौन काटता है?
जंगली तोते स्वयं ही अपनी चोंच की देखभाल करते हैं और कठोर चीजो से रगड़ कर चोच को सही आकार में रखने की कोशिश करते हैं साथ ही उनका खानपान भी ऐसा होता है की उनकी चोंच जल्द ही नहीं बढ़ती है क्योंकि वह बहुत सी कठोर चीजों का सेवन भी करते हैं तथा हमेशा पेड़ पर रहते हैं पर पेड़ की डाल को कुतरते रहते हैं।
यह भी पढ़ें –