आंवला में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो चमत्कारी रूप से फायदा पहुँचा सकते हैं, इसीलिए आंवला का सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह स्वाद में खट्टा होता है पर विटामिन आदि से भरपूर होता है और शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। आंवला में विटामिन के अलावा आयरन, जिंक, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और भी बहुत कुछ पाया जाता है इसी कारण से यह फल कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
आंवला को करौंदा भी कहा जाता है और सेहतमंद रहने के लिए आंवले का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद यह पौषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं तथा रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। इसीलिए आंवले का सेवन करना कई तरह से लाभकारी होता है। आइये जानते हैं कि आंवला खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
डायबिटीज
डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट में आंवला शामिल करना चाहिए, क्योंकि आंवला शरीर में इन्सुलिन को नियंत्रित करता है, जिससे डायबिटीज की बीमारी में राहत मिलती है। डायबिटीज वालों के लिए आंवला एक बहुत उपयोगी फल माना जाता है, यह एक सुपरफूड है जो डायबिटीज के उपचार में सहायक है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंवला में बहुत से ऐसे पौषक तत्व हैं जैसे विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण जो आँखों को लाभ पहुचाते हैं तथा उन्हें स्वस्थ रखते हैं। आंवला के यह गुण आँखों की रौशनी को बढ़ाते हैं, आंवला का पाउडर भी आँखों की सेहत के लिए लाभकारी होता है।
दिल के लिए फायदेमंद
आंवला दिल संबंधित बीमारियों से बचाता है और हार्ट अटैक, बीपी जैसी दिल की बीमारियों से रक्षा करता है। आंवला में कई तरह के विटामिन होते हैं जो दी को मजबूत बनाते हैं तथा धमनियों को मोटा करते हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है, जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च है उन्हें आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए।
स्ट्रेस कम करें
आंवला में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक तनाव से गुजर रहा है, तो उसे आंवला का सेवन करना चाहिए। आज के समय में तनाव एक आम समस्या हो गई है और इसके कारण अधिकांश लोग दूसरी बीमारियों से घिर सकते हैं, इसलिए तनाव को कम करने के लिए विचारना चाहिए।
वजन कम करें
आंवला में मौजूद गुण शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत कर सकते हैं, जिससे वजन कम करना आसान होता है। बढ़ता हुआ वजन शरीर के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, और वजन कम करने के लिए आंवले का पाउडर गुनगुने पानी में मिला कर पी सकते हैं। इसे हर रात सोने से पहले सेवन करना चाहिए।
हड्डियाँ मजबूत रखें
आंवला हड्डियों को मजबूत बना सकता है और उन्हें ताकत प्रदान कर सकता है क्योंकि इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इससे जोड़ों का दर्द भी कम हो सकता है और जिन लोगों की हड्डियाँ कमजोर होती हैं, उन्हें इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अनियमित पीरियड साइकिल को सुधारें
जो महिला अनियमित पीरियड साइकिल से परेशान है उन्हें आंवला का सेवन करना चाहिए, डॉक्टर्स के अनुसार आंवला अनियमित पीरियड साइकिल को सही करते हैं तथा पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ती है
मजबूत इम्युनिटी शरीर की रोगों से रक्षा करती है, जिन लोगों की इम्युनिटी मजबूत होती है वो आसानी से बीमार नहीं होते हैं और न ही उनका शरीर जल्द से किसी विषाणु की चपेट में आता है। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन करना चाहिए।
स्पर्म काउंट बढ़ता है
अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खाने के कारण पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, और उनकी संख्याओं में कमी देखी गयी है। शुक्राणुओं की गुणवत्ता सुधारने और संख्या बढ़ाने के लिए प्रतिदिन आंवले का सेवन करना चाहिए।
पाचन को सुधारे
जिन लोगों का पाचन सही नहीं रहता है तथा जो अक्सर कब्ज, पेट में दर्द आदि से परेशान रहते हैं उन्हें आंवला खाना चाहिए। आंवला में मौजूद तत्व पाचन को मजबूत करते हैं और अपच, एसिडिटी, कब्ज को ठीक करने में मदद करते हैं और पाचन को सुधारते हैं।
यह भी पढ़िए :