नया साल आते ही नयी उम्मीदे बनने लगती है कि यह नया साल पिछले से बेहतर हो, और लोग अन्य साल को सुखमय बनाने के लिए कोशिशे शुरू कर देते हैं साथ ही नए काम और नए संकल्पों पर ध्यान देने लगते हैं। हर कोई नए साल की शुरुवात भी अच्छे से करना चाहता है इसलिए साल के पहले दिन मंदिर जाते हैं पूजा पाठ का आयोजन करते हैं और साथ ही घर की साफ सफाई रखते है व नए संकल्प लेते हैं। नए साल के साथ बहुत सी नयी चीजे शुरू की जाती है और पुरानी चीजों को बदला जाता है, सबसे पहले कैलेंडर चेंज किया जाता है और दिसम्बर में ही कैलेंडर खरीद कर रख लिया जाता है और नया साल आते ही उसे दिवार पर लगा लगा दिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि कैलेंडर भी आपके भाग्य पर असर डालता हैं! जी हाँ कैलेंडर की दिशा और उस पर अंकित चित्र आपके घर पर गहरा असर डालते हैं और आपके जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। कैलेंडर को हमेशा वास्तु के अनुसार ही लगाना चाहिए ताकि वह आपको लाभ पहुंचाए।
कैलेंडर लगाने की सही दिशा
कैलेंडर को उत्तर, पश्चिम और पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है। वास्तु के अनुसार यह दिशाएँ शुभ मानी गयी है और ऐसा करने से लाभ भी मिलता है। उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाना इसलिए शुभ माना जाता है क्योंकि उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर देव होते है। पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में चल रही समस्याएँ खत्म हो जाती है और सुख समृद्धि बढ़ने लगती है। यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति नहीं हो रही है तो पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाना चाहिए इससे व्यापार भी बड़ता है और यदि नौकरी है पदोन्नति होती है। पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य को माना गया है इसलिए यदि आप कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगाते हैं तो आपकी प्रगति निश्चित होती है, और आप समाज में अपना नाम बनाने में भी कामयाब हो सकते हैं, साथ ही यदि आपके कैलेंडर में सूर्य की फोटो लगी हुई है तो आपको और भी ज्यादा लभ मिल सकते हैं।
कैलेंडर को किस दिशा में न लगाएं
दक्षिण दिशा कैलेंडर लगाने के लिए बिलकुल भी उचित नहीं होती है इस दिशा में कैलेंडर को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है जिसका असर घर की परिस्थितयों पर होने लगता है और घर शान्ति भी खत्म हो सकती है तथा आर्थिक समस्याएँ भी आपको घेर सकती है। यदि कैलेंडर दक्षिण दिशा में है तो घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होता हैं और अक्सर घर के सदस्य बीमार होते रहते हैं या फिर किसी गम्भीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं।
कहा नहीं लगाना चाहिए कैलेंडर
कभी भी दरवाजे के पीछे कैलेंडर को नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से घर के सदस्यों की तरक्की नहीं होती है और सुख समृद्धि भी नहीं आती है। कभी भी मुख्य द्वार पर कैलेंडर को नहीं लगाना चाहिए, यदि आप मुख्य दरवाजें पर कैलेंडर लगाएंगे तो सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करेगी और घर में कलेश आदि बड़ सकता है। कभी भी पुराने साल का कैलेंडर घर में नहीं रखना चाहिए और नहीं उसे लगा कर रखना चाहिए साल के परिवर्तित होते ही उसे हटा देना चाहिए और घर से बाहर कर देना चाहिए और यदि कैलेंडर पर भगवान की फोटो है तो उसे पवित्र नदी में विसर्जित कर देना चाहिए। जिस कैलेंडर पर हिंसक फोटो हो उसे भी नहीं खरीदना चाहिए और नहीं उसे घर में लगाना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़िए :