Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य उन विद्वानों में गिने जाते हैं जिनकी नीति आज के समय में भी तर्कसंगत है। आचार्य चाणक्य के पास बुद्धि का भंडार था और उन्होंने ही अपनी बुद्धि के प्रयोग से चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया था। इनकी नीतियों का पालन कर सफलता प्राप्त की जा सकती है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता हैं। वैसे तो आचार्य चाणक्य ने कई नीतियाँ साझा की है और लगभग हर क्षेत्र के लिए उनके पास नीतियाँ मौजूद थी पर आज हम चाणक्य नीति की 10 बातें बताने वाले हैं। चाणक्य नीति काफी पुरानी है पर उस समय की तरह आज भी यह उपयोग में लायी जा सकती है और यह नीतियाँ इतनी सटीक है कि इनके द्वारा जीवन को सरल बनाया जा सकता है।
चाणक्य नीति की 10 बातें
अनुशासन है बेहद जरुरी
चाणक्य का कहना हैं कि अनुशासन के बिना कभी भी सफल नहीं बना जा सकता है, जो व्यक्ति अनुशासन का पालन नहीं करता है वह वक्त बीत जाने पर पछताता है और अपने लक्ष्यों को पाने में असमर्थ रह जाता है। चाहे विद्यार्थी हो, व्यापारी हो या योद्धा हर किसी के जीवन में अनुशासन जरुरी है, अनुशासन के बिना समय पर काम कर पाना मुश्किल है जिसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है।
क्रोध पर रखें काबू
जिस व्यक्ति को अत्यधिक क्रोध आता है उसके सम्बन्ध हर किसी से खराब हो जाते हैं तथा कोई भी उससे बात तक नहीं करना चाहता है। क्रोध व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति को खत्म कर देता है और व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाता है जिस कारण वह समस्या में आ जाता है, यहाँ तक अपने ही लोगों का अपमान तक कर देता है। क्रोध के कारण कई बार व्यक्ति विवादों में उलझ जाता है और अनावश्यक कार्यों में उसका समय व्यर्थ होता है।
अहंकार से रहें दूर
कभी भी समय एक सा नहीं रहता है इसीलिए यदि आज आपका समय अच्छा है तो आपको उसका बिलकुल भी अहंकार नहीं करना चाहिए क्योंकि अहंकार का अंत बुरा ही होता है। अहंकार में चूर व्यक्ति जल्द ही नष्ट हो जाता है और अर्जित सम्मान तथा पूंजी दोनों से हाथ धो बैठता हैं। रावण को भी अपनी शक्तियों का अहंकार था पर अंत में उसका वध ही हुआ और वह युद्ध में हार गया, यदि आप परिपूर्ण है तो लोगों की सहायता करें अहंकार से आपकी छवि धूमिल होती है।
शिक्षा है सबसे महत्वपूर्ण
शिक्षा के बिना सफलता पाना असम्भव हैं इसके लिए हर किसी को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए। शिक्षा व्यक्ति के लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है और व्यक्ति को उसके लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में मदद करती है। प्राचीन काल से ही हमारे विद्वान शिक्षा को महत्वपूर्ण मानते आये हैं और आज भी शिक्षा उतना ही महत्व रखती है। शिक्षित व्यक्ति के पास अधिक बुद्धि होती है और वह किसी भी कार्य को आसानी से कर सकता है इसलिए शिक्षा इतनी अधिक महत्वपूर्ण मानी गयी है।
(काला जादू और टोना टोटका का पता लगाने के तरीके और बचने के उपाय)
गरीबी है एक सजा
चाणक्य का कहना है कि गरीबी एक सजा के समान है क्योंकि एक गरीब व्यक्ति कभी अपने सपने पुरे नहीं कर पाता है और नहीं जरूरत का सामान खरीद पाता है। जिस व्यक्ति के पास धन की कमी होती है समाज में भी उसकी प्रतिष्ठा कम होती है और वह लोगों से मिलने जुलने में भी घबराता है। धन के महत्व को समझना चाहिए और कभी भी व्यर्थ खर्च नहीं करना चाहिए साथ ही हमेशा बचत और कमाई पर ध्यान देना चाहिए ताकि आर्थिक समस्या आपको न घेर सकें।
दूसरों से सीखें
जो व्यक्ति दूसरों की गलतियों से सीखता है वह समय की बचत तो करता है साथ ही खुद को नुकसान में जाने से भी बचा लेता है इसीलिए हमेशा दूसरों से सीखते रहना चाहिए। आप हर चीज का अनुभव करें उसके बाद ही निर्णय ले ऐसा करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है इसीलिए कोशिश करें कि दूसरों की गलतियों से सीखें और आगे बढ़ें।
आलस है सफलता का दुश्मन
आलस व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है और कभी भी एक आलसी व्यक्ति सफलता को प्राप्त नहीं कर पाता है, आलसी व्यक्ति हमेशा कामों को टालता है और आराम पर ही ध्यान देता है तथा ऐसे रास्तों की खोज करता है जिसमे उसे मेहनत न करनी पढ़े और वह आसानी से सफल बन जाए। पर कभी भी बिना मेहनत के सपने पुरे नहीं होते हैं मेहनत बेहत जरुरी है।
अच्छे कर्म ही करें
अच्छे कर्मो का फल जरुर मिलता है आज नहीं तो कल पर मिलता जरुर है। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि कभी बुरे कर्म नहीं करना चाहिए हमेशा अच्छे कर्म ही करना चाहिए ताकि घूम कर आपको भी इसका लाभ मिल सकें। बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति की तो भगवान भी सहायता नहीं करता है। अच्छे कर्मों का फल अच्छा ही होता है जिसका पता आपको समय के साथ चल जाता है।
(यदि घर में लगा ली 7 घोड़ों की तस्वीर तो मिल जाएगी हर ख़ुशी)
परिमाण पर ध्यान दें
किसी भी काम को करने से पहले उसके परिणाम के बारें में जरुर सोचना चाहिए क्योंकि ऐसा न करना आपको समस्या में डाल सकता है। परिणाम को मध्यनजर रख कर काम करें ताकि अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके और अपने लक्ष्यों को पूरा किया जा सकें।
अच्छे लोगों की संगत में रहें
हर किसी पर संगती का असर होता ही है वह चाहे कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले बुरे लोगों के साथ रहने से उस पर भी उनकी बुरी आदतों का कुछ असर तो आ ही जाता है इसीलिए अच्छी संगती का चयन करें जो आपके जीवन को सफल बनाए न की आपको बुरी आदते लगाए और आपके जीवन को खराब करें।
आशा करते हैं चाणक्य नीति की 10 बातें आपको पसंद आई होगी, यदि आई है तो इन्हें जरुर शेयर करें और अपने दोस्तों और परिचित तह पहुचने की कोशिश करें। यह चाणक्य नीति की बातें किसी के भी जीवन को क्सारात्म्क स्वरूप प्रदान कर सकती है और व्यक्ति के सपनो को पूरा करवा सकती है साथ ही उसे समाज में एक उच्च स्थान दिलावा सकती है।
यह भी पढ़िए :