चाणक्य की बुद्धि का कोई जवाब नहीं था, आचार्य चाणक्य लगभग हर स्थिति के लिए नीतियाँ साझा कर चुके थे। उन्होंने लोगों को वश में करने के लिए भी नीतियाँ बनाई थी जिनका उपयोग आज के समय में भी किया जा सकता है। आइयें पढ़ते हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार लोगों को वश में कैसे किया जा सकता है और किस तरह महान बना जा सकता है।
चाणक्य अपने ज्ञान को लोगों तक पहुचाना चाहते थे जिस कारण उन्होंने अपनी नीतियों को एक ग्रन्थ में संग्रहित किया जिनका उपयोग आज के समय के किया जा रहा हैं। जीवन ने किस तरह एक व्यक्ति सफल बन सकता है अपन सपनों को पूरा कर सकता है और किस समस्या से लड़ सकता हैं इन सब के बारें में आपको इस ग्रन्थ में पढ़ने के लिए मिल जाता है।
लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा।
मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम्।।
इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने यह बताया है कि दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं जैसे मुर्ख, बुद्धिमान, गुस्सैल और घमंडी पर इन सभो को भी वश में किया जा सकता है वह कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।
बुद्धिमान व्यक्ति को वश में करना
चाणक्य ने बताया कि किस तरह बुद्धिमान व्यक्ति को वश में किया जा सकता है, पर इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करना पड़ सकती है क्योंकि एक बुद्धिमान व्यक्ति हर स्थिति में अपना दिमाग लगाता है। बुद्धिमान को केवल सच बोलकर ही वश में किया जा सकता है क्यंकि यही एक मात्र रास्ता है जो बुद्धिमान व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है और उसके सामने आपकी प्रतिष्ठा को बड़ा सकता है।
मुर्ख को वश में करना
मुर्ख को वश में करना आसान होता क्योंकि वह कहे गये शब्दों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता है और नहीं उसके पास सही गलत की पहचान करने की क्षमता होती है। एक मुर्ख व्यक्ति अपनी प्रशंसा सुन कर खुश हो जाता है और व्यक्ति के वश में होने लगता है।
घमंडी को वश में करना
घमंडी व्यक्ति हमेशा मन सम्मान का भूखा होता है, इसीलिए किसी भी घमंडी व्यक्ति को वश में करने के लिए उसका सम्मान करें और उससे हाथ जोड़ कर मिले, ऐसा करने पर वह आपकी सारी बातें मानने लगेगा और आपके वश में हो जाएगा।
गुस्सैल को वश में करना
गुस्सैल व्यक्ति की कमजोरी उसका गुस्सा ही है और वह भी इस बात को अच्छे से जानता है की उसका गुस्सा उसकी कमजोरी है। इसीलिए यदि कोई व्यक्ति गुस्सैल है तो उसके गुस्से को सहन कर उसे वश में किया जा सकता है, क्योंकि ऐसा करने पर वह आपकी बातें भी मानेगा और आपके वश में भी हो सकता है।
यह भी पढ़िए :