सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है और इसके लिए सबसे ज्यादा खान पान पर ध्यान देना होता है कि आप लिस समय क्या खा रहें हैं और आपको किस तरह की खाने की चीजो से बचना चाहिए। यदि आप अपनी हेल्थ को लेकर जागरूक है तो आपको अपनी डाइट में चिया सीड्स को जरुर शामिल करना चाहिए क्योंकि यह एक सुपर फ़ूड की श्रेणी में आता है और कई तरह के रोगों से रक्षा करता है, साथ ही यह वजन से सम्बन्धित समस्याओं को भी खत्म करता है और वजन को नियंत्रित करता है। आज के इस लेख में हम आपको चिया सीड से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिल जाएगी जैसे कि चिया सीड्स से होने वाले फायदें और नुकसान क्या-क्या है पर खासकर कि चिया सीड्स को हिंदी में क्या कहा जाता है? क्योंकि चिया सीड का उपयोग करने वाले लोगों को भी यह नहीं पता होता है कि चिया सीड को हिंदी में क्या कहते हैं?
चिया सीड क्या होता है और क्या है इसकी पहचान?
चिया सीड एक तरह का बीज है जो चिया नाम के फूल में निर्मित होते हैं, इनका आकार कागी छोटा होता है और यह सफेद और काले रंग के बीज होते हैं, जिसमे कई तरह पौषक तत्व पाए जाते हैं, इस बीज का स्वाद इतना अच्छा नहीं होता है पर यह स्वाद में एक अकरोट के समान लग सकता है। इस बीज का औषधीय उपयोग प्राचीन समय से ही किया जाता आ रहा है क्योंकि इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन पाए जाते हैं।
चिया सीड्स में पाए जाने वाले न्यूट्रिशन
चिया सीड्स में बहुत से न्यूट्रिशन पाए जाते हैं जैसे इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, एनर्जी, फाइबर, कैल्शियम विटामिन A, B, C, E आदि होते हैं जो बेहद जरुरी होते हैं।
पोषक तत्त्व | प्रति 100 ग्राम कंटेंट |
पानी | 5.8 g |
प्रोटीन | 16.5 g |
कार्बोहाइड्रेट | 42.1 g |
एनर्जी | 486 kcal |
फैट | 30.7 g |
कैल्शियम | 631 mg |
फाइबर | 34.4 g |
आयरन | 7.72 mg |
सोडियम | 16 mg |
मैगनीशियम | 335 mg |
फ़ॉस्फोरस | 860 mg |
कॉपर | 0.924 mg |
मैंगनीज़ | 2.72 mg |
सेलेनियम | 55.2 µg |
विटामिन ए | 54 IU |
विटामिन बी1 | 0.62 mg |
विटामिन बी2 | 0.17 mg |
विटामिन बी3 | 8.83 mg |
विटामिन बी9 | 49 µg |
विटामिन सी | 1.6 mg |
विटामिन ई | 0.5 mg3 |
चिया सीड के फायदे (Chia Seeds Benefits)
आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि चिया सीड्स के सेवन से इतने फायदें भी हो सकते हैं क्या? चिया सीड पौषक तत्वों का भंडार है जिस कारण इससे अनेक लाभ मिल सकते हैं और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
मधुमेह का खतरा कम होता है
चिया सीड्स में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर शर्करा के स्तर को संतुलित करने का काम भी करता है और इससे इन्सुलिन का प्रतिरोध कम होता है, चिया सीड शरीर में बढ़ते इन्सुलिन को कम करता है और शर्करा को नियंत्रण में रखता है जिस कारण मधुमेह का खतरा कम हो जाता है और शरीर डायबिटीज जैसी बीमारी से बचा रहता है।
मोटापे को करें कम
वजन कम करना एक कठिन काम हो सकता है, इसके लिए आप अपनी डाइट में चिया सीड्स को जोड़ कर लाभ पा सकते हैं। केवल चिया सीड आपके वजन को कम नहीं करता है इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल को में बहुत से परिवर्तन करने होंगे। पर आप चिया सीड्स का सेवन कर शरीर से वसा को कम कर सकते हैं। प्रतिदिन 25 ग्राम चिया सीड का सेवन शरीर के लिए लाभकारी है।
हड्डियाँ होती है मजबूत
जैसा की हमने ऊपर जाना कि चिया सीड्स में केल्शियम पाया जाता है और हड्डियों के लिए केल्शियम काफी जरुरी होता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। चिया सीड हड्डियों से सम्बन्धित कई तरह की बिमारियों से भी दूर रखती हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
यदि आपको बाल से संबंधित समस्या है तो आपको चिया सीड्स खाना चाहिए, क्योंकि चिया सीड में प्रोटिन, ओमेगा 3, विटामिन बी आदि होते हैं जो बालों को मजबूत करते हैं तथा झड़ते बाल और रिखे सूखे बालों को ठीक करते हैं। चिया सीड झड़ते बालों को रोकते हैं और उन्हें मजबूत करते हैं और उनका रंग भी गहरा होता है।
त्वचा को निखारे
एक स्वस्थ आहार आपके चेहरे को निखारने का काम भी करता है, हमेशा पौषक तत्वों से युक्त आहार ही लेना चाहिए। चिया सीड में कई ऐसे पौषक तत्व होते हैं हो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं और चेहरे पर मौजूद किल मुहासों को खत्म करते हैं, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है।
पाचन को मजबूत करें
चिया सीड में मौजूद तत्व पाचन को मजबूत करते हैं जिससे कब्ज, गेस, एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। इसके लिए रोजाना चिया सीड्स का सेवन करने से पेट सम्बन्धित समस्या नहीं होती है और शरीर को आसानी से सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं।
चिया सीड के सेवन के नुकसान
- चिया सीड से नुकसान की सम्भावना तब ही होती है तब इसे गलत तरीके से सेवन किया जाएँ, कभी भी ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का सेवन नहीं करना वरना पाचन बिगड़ सकता है और दस्त आदि की समस्या हो सकती है।
- जिन लोगों की दवाई चल रही हैंतो डॉक्टर की सलाह के बिना प्रतिदिन चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए, वरना चिया सीड और दवाई के सेवन के कारण साइड इफ़ेक्ट हो सकता है।
- जिन लोगों की सर्जरी हुई हो और डॉक्टर ने खून को पतला करने के लिए किसी तरह की दवाई लेने की सलाह दी हैं तो ऐसे व्यक्ति को चिया सीड्स अ सेवन नहीं करना चाहिए।
किस तरह करें चिया सीड्स का सेवन
आपको दिन की सुरुवात चिया सीड्स के साथ करना चाहिए और दिन में एक या दो चम्मच से ज्यादा चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। आप चिया सीड्स का पिस कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं पर पिसने के बाद उसे किसी बंद डिब्बे में रखें। आप चिया सीड्स को योगर्ट, स्मूदी, फालूदा और दूध में मिलाकर ले सकते हैं। चाहे तो आप चिया सीड्स का पाउडर बनाकर उन्हें मिलाकर ले सकते हैं जिससे आपको उनके खाने किसी तरह कोई समस्या नहीं होगी।
चिया सीड को हिंदी में क्या कहते हैं?
चिया सीड का उपयोग अधिकांश देशों में होता है इसीलिए इसे कई नामों से पुकारा जाता है, तथा भारत में ही चिया सीड्स के कई नाम है। चिया सीड्स को हिंदी में सब्जा के बीज कहा जाता है एवं कई क्षेत्रों इसे तुरमुरि के बीज भी कहा जाता है। तुरमुरि के बीज शब्द का उपयोग खासकर मध्य भारत में किया जाता है।
यह भी पढ़िए :