दुनिया में बहुत सी कीमती चीज़े हैं, जिनमे सोना भी शामिल है। सोने का उपयोग बहुत सी चीजों को बनाने में किया जाता है क्योंकि यह काफी सुन्दर होता है और चमकीला तथा आकर्षक लगता है। पर क्या आप जानते हैं कि यह सोना धरती पर आया कहा से और यदि यह धरती के अंदर बनता है तो कैसे बनता है? यदि नहीं तो आज आप जान जाएँगे कि सोना कैसे बनता है?
बहुत से लोगों के मन इस तरह के प्रश्न के जन्म लेते हैं जिसका उत्तर वह इन्टरनेट के माध्यम से तलाशते हैं और कोरा पर भी कई लोग इस तरह के प्रश करते हैं जिनका उत्तर अन्य युजर के द्वारा दिया जाता है। हमने पाया की बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि सोना कैसे बनता है और यह इतना महंगा क्यों है? इसका उत्तर आज हम आपको देने वाले हैं और आपकी इस जिज्ञासा को खत्म करने वाले हैं।
किस तरह बनता है सोना?
पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से होने वाली कोई ऐसी प्रक्रिया नहीं है जो नया सोना उत्पन्न करती हो। सोने का निर्माण आकाशीय पिंडों यानि तारों के बीच परस्पर क्रिया से होता है! पृथ्वी पर सोना लाने के लिए दो न्यूट्रॉन तारों की टक्कर जिम्मेदार है। इसके अतिरिक्त, स्ट्रोंटियम, थोरियम और यूरेनियम सहित अन्य तत्वों का निर्माण न्यूट्रॉन कैप्चर प्रतिक्रियाओं के माध्यम से हुआ था। ये तत्व उच्च न्यूट्रॉन घनत्व के साथ अंतरिक्ष में मौजूद थे, जिससे मुक्त न्यूट्रॉन उनमें शामिल हो गए। परिणामस्वरूप,अत्यधिक मूल्यवान सोना भी उत्पन्न हुआ।
कुल मिलाकर यह सिद्ध हो चुका है कि तो तारों के टकराव के बाद कुछ तत्व अन्तरिक्ष में उड़ने लगते हैं जिनमे सोना भी शामिल है यह तत्व उल्काओं में शमिल होते हैं जो तारे के टूटने से बनी होती हैं। कई वर्षो पहले इस तरह की कई उल्का पृथ्वी पर टकराई होगी जिसके बाद उनमे मोजूद सोना पृत्वी से टकराव के बाद धरती में अंदर धस गया होगा। वर्षों बाद इसे हम कई तरीको से बाहर निकलते हैं और कई बार तो यह नदियीं में भी बहता हुआ मिल जाता है क्योंकि पृथ्वी की दरारों के कारण यह बाहर आ जाता है। हमें मुख्य रूप से तीन तरीकों से सोना मिलता है जिसमे जैसे खनन, संग्रहण, और रिसाव शामिल है।
इतना महंगा क्यों है सोना
अभी जितना सोना बाज़ार में और लोगों के पास से उससे कई अधिक पृथ्वी के अंदर मोजूद है, हम केवल कुछ ही अंश का प्रयोग करते हैं। आसानी से न मिलने और कठिन प्रक्रियाओ से गुजरने के कारण सोना महंगा होता है साथ ही इसके महंगे होने का मुख्य कारण इसकी बाज़ार में मांग है।
सोना बड़ी खदानों से निकला जाता है जिसके लिए कई तरह की मशीन और मजदूरो की जरूरत होती है जिसमे काफी खर्च आता है साथ ही इसको शुद्ध करने और बाज़ार तक आने में कई तरह की प्रक्रियाओ से गुजरना पड़ता है।
जरुर पढ़े