यदि आज के समय में सबसे ज्यादा किसी ID का इस्तेमाल किया जाता है तो वह है आधार कार्ड। और इस आधार कार्ड के द्वारा ही आपकी पहचान होती हैं और इसके द्वारा ही देश की नागरिकता सिद्ध की जा सकती है। आधार कार्ड सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट है और यहाँ भी आपको आपकी पहचान प्रदर्शित करना होती है वहा आधार कार्ड की ही जरूरत होती है। यदि कोई व्यक्ति किसी सरकारी योजना का लाभ भी लेना चाहता है तो उसे आधार कार्ड की ही जरूरत होती है। किसी अन्य डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए भी आपको आधार कार्ड की जरूरत भी पड़ सकती है जैसे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में, पासपोर्ट बनवाने में आदि।
एक व्यस्क को बच्चे की तुलना में आधार कार्ड की ज्यादा जरूरत होती है, पर आज के समय में 5 वर्ष से कम बच्चे को भी डाक्यूमेंट्स की भी जरूरत हो सकती है, एक बच्चे को स्कूल में एडमिशन के लिए, किसी तरह की सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए या पेरेंट्स के साथ विदेश यात्रा के लिए दस्तावेजों की जरूरत हो सकती है। इसीलिए 5 वर्ष से कम के बच्चे का भी आधार कार्ड बन सकता है। इसके लिए आपको कुछ जरुरी कदम उठाना होंगे जैसे –
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए प्रोसेस –
- सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार के लिए अप्लाई करें और फॉर्म भरे।
- फॉर्म में आपको आपके आधार कार्ड की जानकारी भी देना है।
- बच्चे के आधार कार्ड के लिए माता या पिता मेसे किसी एक के आधार कार्ड की जरूरत होती है।
- आधार केंद्र पर अपने बच्चे को लेकर जाने की जरूरत होगी।
- वहां बच्चे की तस्वीर ली जाती है और जरुरी डॉक्यूमेंट लिए जाते हैं, जिसकी जानकारी आपको नीचे दी गयी है।
- पूरी प्रोसेस हो जाने के बाद आपको एनरोलमेंट स्लिप दी जाती है।
- बच्चे का बायोमेट्रिक नहीं होता है पर आधार को माता या पिता के आधार कार्ड के साथ लिंक रखा जाता है।
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
- बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड
बच्चे का आधार कार्ड फ्री में बना कर दिया जाता है जो 15 की उम्र तक मानी रहता है इसके बाद पुनः आधार कार्ड को अपडेट करवाना होता है। बच्चो को मिलने वाले आधार कार्ड का रंग नीला होता है इसीलिए इसे ब्लू आधार कार्ड का जाता है। बच्चे के आधार कार्ड को बनाने की भी उतनी जरूरत होती है जितनी एक वयस्क को आधार कार्ड की होती है।
यह भी पढ़िए :