ठंड का मौसम आ चुका है और हर कोई ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन रहा है और इस बात का भी ध्यान रख रहा है कि क्या खाना चाहिए और क्या नही। ठंड के मौसम में बहुत सी खाने की चीजों से बचना पड़ता है वर्ना सर्दी जुखाम, गले में दर्द और कफ की समस्या हो जाती है। गर्मी की तुलना में ठंड में मौसम में ज्यादा भूख लगती है और यह समय व्यायाम करने के लिए और फिट बनने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि इस मौसम में आप डाइट पर भी ध्यान दे पाते हैं और व्यायाम भी ज्यादा समय तक कर पाते है।
ठण्ड के मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी और जुखाम परेशान करता है जिस कारण लोग ठंडी चीजों को खाने से बचते हैं और केवल गर्म तथा हेल्दी चीजे ही खाते हैं। ठंड को दूर भगाने के लिए गर्म भोजन, गर्म कपड़ो का उपयोग करते हैं पर स्वाद के चक्कर में कई बार कुछ ऐसा खा लेते है कि सर्दी और कफ की परेशानी होने लगती है। इसलिए कुछ भी खाने से पहले सोचना जरुरी है, ऐसे में यह प्रश्न आता है कि स्वादिष्ट और सेहतमंद मन जाने वाला दही ठंड के मौसम में खाना चाहिए क्या नहीं?
![ठंड में दही खाना सही या गलत](https://www.headline8.in/wp-content/uploads/2023/12/curd-1024x683.jpg)
ठंड में दही खाना सही या गलत
दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है पर ठंड के समय में इसे खाने से पहले आपको ध्यान रखना पड़ सकता है क्योंकि कुछ लोगों को ठंड के समय दही खाने से सर्दी जुखाम, गले में दर्द की समस्या होने लगती है। हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता है पर कुछ लोगों का कहना है कि ठंड में दही का सेवन करने से उन्हें इस तरह की परेशानिया अक्सर हो ही जाती है।
यदि आपको ठंड के समय में दही खाने से किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है तो आपको जरुर दही खाना चाहिए क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन b12, फास्फोरस आदि पाया जाता है और यह पाचन को भी मजबूत करता है तथा इम्युनिटी को बढ़ाता है। पर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे की फ्रिज से निकाल कर ठंडा दही न खाएं और रात को सोते समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे फेसबुक पर साझा करें और लाइक करें। हमेशा नए और रोचक लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपके विचारों को हमें इस लेख के नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में भेजें।
अन्य लेख