पूरी पृथ्वी पर कई सड़के है उन्ही मेसे एक सड़क है जिसे पृथ्वी की अंतिम सड़क कहा जाता है। यह सड़क उत्तरी गोलार्ध पर है जो नोर्वे में स्थित है। इस सड़क को काफी खतरनाक भी माना गया है क्योंकि इस स्थान पर काफी खतरनाक ठंड होती है जो जान तक ले सकती है।
सड़क का काम एक शहर को दुसरे शहर से जोड़ना होता है, जिस कारण परिवहन बना रहता है और व्यापार तथा यात्रा सम्भव हो पाती है। पर एक सड़क ऐसी भी है जो सीधे जा कर खत्म हो जाती है और किसी दुसरे शहर से नहीं जुडती है।
धरती की अंतिम सड़क
धरती की अंतिम सड़क का नाम E-69 हाईवे है, यह सड़क यूरोपीय देश नोर्वे में स्थित है जिसकी लम्बाई मात्र 14 Km है। यह सड़क जहां खत्म होती है उसके बाद केवल बर्फ और समुद्र दिखता है, इस सड़क के बाद कुछ नहीं बचता है जिस कारण इसे अतिम सड़क भी कहा जाता है।
यह E-69 highway नार्थ पोल के समीप है जिसके बाद जाने के लिए कुछ नहीं बचता है, यहाँ काफी ठंडी होती है और इस सड़क पर हर मौसम में बर्फ जमी रहती है। यह एक पर्यटन स्थल बन चुकी है क्योंकि इसकी खूबसुरती को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। कहा जाता है कि यहाँ अकेले आना काफी खतरनाक हो सकता है इसीलिए लोग यहाँ ग्रुप में ही आते हैं।
जाने के लिए परमिशन की है जरूरत
यहाँ जाने के लिए आपको परमिशन की जरूरत होती है बिना अनुमति के यहा जाना गैर कानूनी है क्योंकि इस स्थान पर मौत का खतरा बना रहता है। यदि मौसम ज्यादा खतरनाक होता है तो यहाँ जाने की परमिशन नहीं मिलती है। यहाँ का तापमान माइनस 43 डिग्री तक पहुच जाता है फिर भी लोग यहाँ जाना पसंद करते हैं, पहले की तुलना में अब यहाँ आपको काफी होटल और रेस्तरां मिल जाते हैं। पुराने समय में यह स्थान केवल मछलियों के व्यापार के लिए ही बना हुआ था बाद में यहाँ पर्यटन बढ़ने लगा और यात्री ज्यादा मात्रा में यहाँ आने लगे।
अन्य लेख