इस संसार में जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है, जिस तरह मनुष्यों की मृत्यु होती है उसी प्रकार जानवरों की भी औसत आयु होती हैं जिसके बाद उनकी भी मृत्यु हो जाती है। इस धरती पर कई तरह के जीव पायें जाए हैं कुछ जमीन पर रहते हैं, कुछ पानी में रहते हैं कुछ आसमान में उड़ने की क्षमता भी रखते हैं तथा कुछ ऐसे भी जीव हैं जो पानी और जमीन दोनों पर रह सकते हैं।
इस दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाला जानवर यदि कोई है तो वह है कछुआ। कछुएं की उम्र 150 से 200 साल तक हो सकती है। यह चार पैर का जानवर इस दुनिया में सबसे ज्यादा दिनों तक जीवित रहने वाला जानवर है। अभी वर्तमान में एक ऐसा कछुआ जीवित हैं जिसका नाम वर्ल्ड गिनीज बुक में है जो इस धरती का सबसे ज्यादा उम्र वाला जीव है।
सबसे ज्यादा उम्र वाला कछुआ
सबसे ज्यादा उम्र वाला कछुआ दक्षिण अटलांटिक महासागर के सेंट हेलेना आइलैंड पर पाया जाता है जिसे 1882 में यहाँ लाया गया था और इस समय इसकी उम्र 50 वर्ष थी, आज इसकी उम्र 191 साल है। इस कछुए का नाम जोनाथन है तथा इसका जन्म 1832 में हुआ था पर कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी उम्र इससे भी ज्यादा हो सकती है यहाँ तक की इसकी उम्र 200 वर्ष भी हो सकती है। क्योंकि इसकी जन्मतिथि को लेकर सही जानकारी किसी के पास नहीं है। वर्त्तमान में कछुए का नाम वर्ल्ड गिनीज बुक में शामिल है और यह इस धरती पर मौजूद सबसे ज्यादा उम्र वाला जीव है।
अभी भी जीवित हैं कछुआ
इतनी अधिक उम्र होने के बाद भी यह कछुआ जीवित हैं और कहा जा रहा है की यह कई और वर्षों तक जीवित रहेगा। पर इस कछुए की देखने की क्षमता काफी कम हो चुकी है क्योंकि इसकी आँखों में मोतियाबिंद हो चुका है तथा इसकी सुंघने की शक्ति भी खत्म हो चुकी है पर यह फिर भी पर्याप्त मात्रा में खाना खा रहा है जिस कारण यह कई वर्षों तक जीवित रहा सकता है।
इससे पहले कौन था?
इस कछुए के पहले सबसे ज्यादा उम्र का खिताब जिस कछुए के पास था उसका नाम था मालिला। इसकी मृत्यु 1966 में ही चुकी हैं तथा जब इसकी मृत्यु हुई थी तब इसकी उम्र 188 थी। इस कछुए का जन्म 1777 को हुआ था तथा यह एक महिला कछुआ थी। यह कछुआ मलिला परिवार के साथ रहता था इस कारण इसका नाम यह पड़ा था।
अन्य लेख –