फुल किसे पसंद नहीं है, खुबसुरत, रंगीन, खुशबूदार फूल हर किसी को पसंद आते है। दुनिया में फूलों की हजारों प्रजातियाँ पायी जाती है और यह मौसम और क्षेत्र के अनुसार उगते हैं। फूलों का बाज़ार भी काफी बड़ चुका है और बाज़ार में लगभग हर तरह फूल मिल जाते हैं पर कुछ फूल ऐसे हैं जिन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है क्योंकि यह होते ही इतने महंगे है।
फूलों का उपयोग कई तरह से किया जाता आ रहा है जैसे सजावट में, मन्दिर में, और कई तरह की वस्तुओं को बनाने में। संसार में कई तरह के फूल पाए जाते हैं जिनकी अलग-अलग कीमत हो सकती है। कुछ फूल तो कम दामों पर तथा आसानी से हर जगह मिल जाते हैं पर कुछ फूल ऐसा होते हैं जो काफी महंगे होते हैं और आसानी मिलते भी नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारें में बताने वाले हैं जो काफी महंगे हैं और आसानी से बाज़ार में मिलते भी नहीं है।
दुनिया के महंगे फूल
आप सोच नहीं नहीं सकते हैं कि फूलों की कीमत लाखों में भी हो सकती है। कुछ ऐसे फूल है जो लाखों रूपये में मिलते हैं फिर भी लोग इन्हें खरीदते हैं।
शेनजेड नांगके ऑर्चिड
शेनजेड नांगके ऑर्चिड फूल की कीमत 85 लाख रूपये के आसपास होती है। इसकी ख़ूबसूरती और कम उत्पादन के कारण यह इतना महंगा है। इसकी कीमत लगातार बड़ रही है और आज के समय में इसकी कीमती कई लाख रूपये और बड़ चुकी है।
सैफरन क्रोकस
2 लाख रूपये किलों में बिकने वाला सैफरन क्रोकस का फूल केसर बनाने में काम आता है। इसलिए इसकी कीमत इतनी अधिक है। कई क्षेत्रो में इसकी खेती की जाती है और इसकी बिक्री कर लोग लाखों रूपये कमा रहे हैं।
अमूल्य फूल
यह फूल श्रीलंका में उगता है और इसकी कीमत इतनी अधिक होती है कि इसे खरीद पाना बड़ा मुश्किल है। इस फूल को श्री लंका में काडूपुल कहा जाता है और यह केवल कुछ घंटो के लिए ही खिलता है जिस कारण इसे पाना कठिन होता है।
ट्यूलिप
ट्यूलिप का फूल इतना महंगा नहीं है, इसके एक फूल की कीमत 500 रूपये तक होती है। फिर भी यह कई फूलो से महंगा है। पहले यह केवल भारत के कश्मीर में ही उगाया जाता था पर जैसे जैसे इसकी मांग बढ़ती गयी यह अन्य क्षेत्रो में भी उगाया जाने लगा है।
अन्य लेख