कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि उनके काटने से कुछ ही मिनट में मौत हो जाती है, इसीलिए लोग सांप से काफी डरते हैं इर उनसे दूरी बनाने में ही भलाई समझते हैं। सांप की कई ऐसी प्रजातियाँ हैं जो जहरीली होती है और उनके काटने से मौत होना निश्चित है। सांप कई आकार के होते हैं और साथ ही कई रंग के होते हैं, कुछ तो इतने छोटे होते हैं कि कीड़े मकोडो को खा कर जिन्दा रहते हैं और कुछ इतने बड़े होते हैं कि हिरण तक को निगल जाते हैं। भारत में बड़े सांप को अजगर कहा जाता है जो काफी जहरीले होते हैं और अपने शिकार को पूरा निगल जाते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि यह सांप कुछ पक्षियों से इतना अधिक डरते हैं कि उनके देख कर अपने बिल में जा कर छिप जाते हैं। यह पक्षी इन जहरीले सांपो का भी शिकार कर लेते हैं और मात्र कुछ ही मिनट में अपनी चोंच और पंजों से सांप को मार देते हैं।
इन पक्षियों से डरते हैं सांप
लाल पूंछ वाला बाज़ (Red-tailed Hawk)
यह पक्षी अमेरिका के उत्तरी भाग में ज्यादा पाया जाता है और इसकी कुल तीन प्रजातियाँ है जिन मेसे सबसे प्रमुख प्रजाति को चिकनहॉक कहते हैं। यह रेगिस्तान से लेकर, वर्षा वनों में भी रह लेते हैं और हर जगह पर जीवित रहना सिख गया है। इसकी आँखे काफी तेज होती है और 30 मीटर ऊपर से ही अपने शिकार को देख आकर हमला कर देता है।
ग्रेट ब्लू हैरोन (Great Blue Heron)
यह बगुला भी उत्तर अमेरिका में पाया जाता है और इसकी लम्बाई 4 फीट तक होती है। इसका रंग नीला होता है इसलिए इसे ग्रेट ब्लू बगुला कहते हैं। यह नदी, झीलों, दलदलो में रहता है और सांप तक को मार कर खा जाता है। यह जल में ही शिकार करता है और मछली, छोटे जानवर तथा सांप को खाता है। इसके सिर के पीछे एक लंबी, पतली कलगी होती है यह इसकी पहचान है।
Secretary Bird
अफ्रीका का Secretary Bird जमीन पर शिकार करता है, इसका आकार बड़ा होता है इस कारण यह सांप आदि को भी आसानी से मार देता है। इसकी ऊंचाई 1.3 मीटर (4 फीट 3 इंच) तक होती है साथ ही इसकी काले रंग की जांघें होती है। यह एक बार में तीन अंडे देते हैं और काटेदार पेड़ पर अपना घोसला बनाते हैं। यह पक्षी सांप, छोटे पक्षी और स्तनधारी, सरीसृप, कीड़े और केकड़े खाता है।
बड़े सींग वाला उल्लू (Great Horned Owl)
यह खरगोश, चूहे, सांप, मेंढकों आदि को खा कर जिन्दा रहते हैं, यह बेहद खतरनाक शिकारी होते हैं और इनके पंजे काफी मजबूत होते हैं। नर का आकार महिला से छोटा होता है पर भारी आवाज होती है। इस पर काफी सारे पंख होते हैं जो मुलायम होते हैं, यह अन्य उल्लुओ की तरह 180 डिग्री से अधिक घुमा सकते हैं। इसके बड़े सिंग होते हैं इसीलिए इसे बड़े सिंग वाला उल्लू कहते हैं। यह वास्तविक सिंग नहीं होते हैं पंखो के गुच्छे होते हैं।
ब्राउन स्नेक ईगल (Brown Snake Eagle)
इस ईगल के शरीर पर काफी सारे भूरे पंख होते हैं, यह काफी शक्तिशाली होते हैं और आसानी से अपने पंजो से सांप का शिकार कर सकते हैं। यह सांप को अपने घोसले में लेजाकर खाता है और उससे पहले उसका सिर अलग कर देता है। यह सांप के अलावा मेंडक, मुर्गी, छिपकली आदि को मार कर खा जाता है।
मुर्गा (Chicken)
मुर्गे भी सांपो पर हमला कर उन्हें मार खा जाते हैं, पर यह ज्यादा बड़े सांपो नहीं मार सकते हैं। यह छोटे आकार के सांपो को मार कर खाते हैं तथा इसके लिए अपनी चोंच का प्रयोग करते हैं। यह आसानी से पैरो की मदद से उन्हें उठा कर खाने लगते हैं।
जरुर पढ़ें