महिला और पुरुष में काफी अंतर पाए जाते हैं उन्ही अन्तरो मेसे एक अंतर उनकी आवाज में भी होता है। पुरुषो की आवाज मोती होती है और महिलाओ की आवाज पतली होती है। बचपन में हो सकता है दोनों की आवाज में इतना ज्यादा अंतर न हो पर युवा होने पर उनकी आवाज में काफी ज्यादा परिवर्तन आ जाता है और पुरुषों की आवाज तो कर्कश और मोटी हो जाती है तथा महिलाओं की आवाज पतली रहती है।
महिलाओं की आवाज पतली और पुरुष की आवाज मोटी क्यों होती है?
महिलाओं की आवाज पलती और पुरुषों की आवाज मोटी होने के पीछे सबसे मुख्य कारण है उनकी ध्वनी में मौजूद तारत्व का। महिलाओं की ध्वनी में तारत्व अधिक होता है जिस कारण वह पतली होती है और पुरुषो में यह ध्वनी तारत्व कम होता है जिस कारण उनकी आवाज मोटी होती है।
तारत्व ध्वनी का वह गुण है जिससे ध्वनी की आवृत्ति के अनुसार क्रमबद्ध किया जाता है और तारत्व बढ़ने पर ध्वनी तीखी होती जाती है। और अधिक तारत्व के कारण महिलाओं की आवाज तीखी होती है।
पर महिलाओं की ध्वनी का तारत्व ज्यादा क्यों होता है?
हम बोलने के लिए स्वर तन्तु का उपयोग करते हैं और इस स्वर तन्तु का आकार महिलाओं में और पुरुष में अलग अलग आकर का होता है जिस कारण ध्वनी का तारत्व कम ज्यादा होता है। महिलाओं में यह स्वर तन्तु छोटा होता है जिस कारण पुरुषो की तुलना में उनकी आवाज पतली होती है। पुरुषों में यह लगभग दो सेंटीमीटर लंबा और स्त्रियों में डेढ़ सेंटीमीटर लम्बा होता है ।
अन्य लेख