हाथी तो हम सभी ने देखा ही है, यह एक विशाल जानवर है जिसकी एक लम्बी सी सूंड, बड़े बड़े कान और बाहर निकले हुए दो दांत होते हैं। पर आपने काभी सोचा हे कि हाथी की ही इतनी बड़ी सूंड क्यों होती है जबकि अन्य किसी जीव की सूंड नहीं होती है।
हाथी का आकार काफी विशाल होता है और इसका शरीर भी हैरान करने वाला होता है क्योंकि इसकी एक बड़ी सी पूंछ और बड़े बड़े कान होते है जो इसे आकर्षक बनाते हैं। जिस कारण यह बहुत से लोगों को पसंद होता है। वैज्ञानिको भी इस जानवर को लेकर थोड़े अचरज में रहते हैं कि यह अन्य जीवो से इतना अलग क्यों हैं? तो उन्होंने इस पर शौध किया और पता लगाने की कोशिश की आखिर हाथी का आकार अजीब क्यों होता है और इसे सूंड की क्या जरुरत है।
हाथी की सूंड क्यों होती है?
सूंड के कारण यह पानी पीते हैं क्योंकि इतने बड़े शरीर के साथ झुकना मुश्किल है और साथ ही सूंड की मदद से यह घास, पेड़, पौधे, बांस आदि तोड़ कर खा सकते हैं।
वैज्ञानिको का कहना है कि हाथी का इतिहास काफी पुराना है और इनके पूर्वज धरती के आरम्भ से ही है पर उस समय इनका शरीर थोडा अलग हुआ करता है। पर समय के साथ और जरुरतो के अनुसार इनमे अनुकूलन होता गया और आज यह एक हाथी के रूप में विकसित हो चुके हैं। हमारी धरती पर 50 लाख साल पहले जलवायु परिवर्तन हुआ था जिसमे काफी ज्यादा ठंड हुआ करती थी जिसके कारण भी हाथियों की कुछ पुरानी प्रजातियों में कई तरह के परिवर्तन हुए थे। इसके बाद हाथियों के पूर्वजो में लगातार बदलाव होते गये जिसमे उनकी नाम की संरचना, आकार, जबड़ा, दांत आदि शामिल थे। पुराने समय में हाथी भोजन करने के लिए बड़े से जबड़े का उपयोग करते थे पर समय के साथ उन्हें खास तोड़ने और उसे खाने तथा पानी पीने में समस्याएँ महसूस हुई जिसके फलस्वरूप उनके अनुकूलन हुआ और एक लम्बी सी सूंड विकसित हो गयी।
हाथी के पूर्वज Palaeomastodon की सूंड काफी छोटी हुआ करती थी, इसके बाद यह Gomphotherium angustidens में परिवर्तित हो गये जिनकी बड़ी सी सूंड थी और चार दांत हुआ करते थे। समय के साथ इनका अकार भी परिवर्तित होता चला गया और आज के इस हाथी के रूप में बदल गये।
अन्य लेख