पनीर की सब्जी बहुत से लोगों को पसंद होती है और यह भारत में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में शामिल है। पनीर की सब्जी कई तरह की होती है जिसमे शाही पनीर, पालक पनीर, बटर पनीर शामिल है। पर क्या आप जानते हैं कि इन सब मेसे पालक पनीर का सेवन करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
अगर आपको भी पनीर की सब्जी पसंद है तो पालक पनीर खाने से बचना चाहिए, क्योकि यह कॉम्बिनेशन शरीर के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। पनीर और पालक दोनों में ही काफी ज्यादा पौषक तत्व होते हैं और यह शरीर के लिए लाभकारी भी होते हैं पर इन्हें यदि साथ में खाया जाएँ तो यह हानिकारक बन जाते हैं। आइयें जानते हैं कि पालक और पनीर को साथ में क्यों नहीं खाना चाहिए?
पालक और पनीर को साथ में क्यों नहीं खाना चाहिए?
पालक में आयरन, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर होता है तथा पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। यह हमारे शरीर के लिए जरुरी पौषक तत्व है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाते हैं तथा ऊर्जा को भी बढाते हैं पर यदि पालक और पनीर को साथ में खाया जाएँ तो शक्ति को बढाने की जगह उसे कम कर सकते हैं।
या पेट को खराब कर सकते हैं और अब्जॉर्ब न होने के कारण ठीक से पचते नहीं है। इसीलिए इन्हें साथ में खाना सही नहीं माना जाता है। पनीर में हाई केल्शियम और पालक में हाई आयरन होता है जिस कारण यह पाचन को बिगाड़ता है और इसीलिए इसे साथ में खान हानिकारक हो सकता है।
बहुत सी ऐसी चीजे हैं जिन्हें साथ में नहीं खाना चाहिए वर्ना शरीर पर बुरा असर हो सकता है और स्वास्थ्य या त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव हो सकते है। डॉक्टर्स के अनुसार दूध के साथ मछली, घी-शहद, दही और पनीर को नहीं खाना। इस बारें में आयुर्वेद में भी काफी विस्तार से लिखा गया कि किस तरह यदि इन चीजो को एक साथ खाना हानिकारक होता है।
अन्य लेख