हम हमेशा बचपन से सुनते आ रहे हैं कि सेब में बहुत से पौषक तत्व होते हैं और जो प्रतिदिन सेब खाता है उसे किसी तरह की बीमारी नहीं होती है। सेव एक ऐसा फल है जो कई बिमारियों को दूर रख सकता है और आप आसानी से बाज़ार से इसे खरीद सकते हैं, इसलिए हर किसी को अपनी डाइट में सेब को शामिल जरुर करना चाहिए। यह आसानी से मिल जाता हैं और आपको स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। यह स्वाद में भी काफी अच्छा होता है इस कारण लोगों को पसंद भी होता है।
सेब में फैट कम होता है पर क्या सेब में कैलोरी कितनी होती है? कैलोरी वजन को प्रभावित करती है इसलिए किसी भी चीज को खाने से पहले उसमे मौजूद कैलोरी की मात्रा को जरुर जान लेना चाहिए तो आइयें जानते हैं कि एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं?
एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं?
100 ग्राम सेव में लगभग 62 कैलोरी होती है, छोटे आकार के एक सेब में 87.9 तक कैलोरी हो सकती है। जानकारी के लिए बतादें कि सेब का शैक बनाने से उसमे कैलोरी की मात्रा बड़ जाती है जो 104.9 तक जा सकती है और एक पीस एप्पल पाइ में अत्यधिक 410.8 तक कैलोरी होती हैं, इसलिए शैक की जगह सीधे फल को खाना उचित होता है।
एक व्यक्ति को कितनी कैलोरी चाहिए होती है?
कैलोरी ऊर्जा की एक इकाई है जो भोजन से प्राप्त मेटाबोलिस्म से प्राप्त होती है, यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है और हर अंग को कार्य करने के लिए इसकी जरूरत होती है। यदि कैलोरी ज्यादा बड़ जाएँ तो दिल की बीमारी, डायबिटीज, केंसर आदि भी हो जाते हैं, शुरुआत में मोटापा होने लगता है और वजन बड़ जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 2500 कैलोरी की आवश्यकता होती है तथा महिलाओं के लिए यह मात्रा 2000 की ही आवश्यकता होती है।
सेब में पायें जाने वाले पौषक तत्व
सेब में कई तरह के पौषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी मात्रा अलग-अलग होती है. आइयें जानते हैं कि 100 ग्राम सेव में कौन-कौन से और कितनी मात्रा में पौषक तत्व पायें जाते हैं।
- फाइबर- 2.4 ग्राम
- फैट- 0.2 ग्राम
- ग्लूकोस – 2.1
- कैलोरी- 52
- पानी- 86%
- प्रोटीन- 0.3 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट- 13.8 ग्राम
- शुगर- 10.4 ग्राम
सेब खाने से मिलने वाले फायदें
लाल और स्वाद में मीठा सेब आपको कई तरह के स्वास्थ्य सम्बन्धित लाभ पहुचा सकता है, डॉक्टर्स हर व्यक्ति को प्रतिदिन एक सेब खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, फाइबर आदि पाए जाते हैं।
वजन नियंत्रित करें
यदि आप रोजाना सेब का सेवन करेंगे तो आपका वजन नियंत्रित रहेगा क्योंकि सेब में भरपूर मात्रा में फाईबर आया जाता है, जिससे पेट अधिक समय तक भरा हुआ रहता है और भूख कम लगती है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनका वजन कम हो सकता है तथा पाचन भी मजबूत हो जाता है।
हार्ट को करे मजबूत
फाइबर के कारण कॉलेस्ट्रोल भी ज्यादा नहीं बढता है और सेब में पायी जाने वाले फाइबर की मात्रा कॉलेस्ट्रोल को कम रखती है जिससे की दिल से सम्बन्धित बीमारियाँ नहीं होती है और दिल मजबूत रहता है, शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने के कारण ही दिल की बीमारिया नही होती और हार्ट अटैक नहीं आता है।
इम्युनिटी होती है बेहतर
इम्युनिटी अच्छी होने पर शरीर आसानी से और बार बार बीमार नहीं पड़ता है, और सेब में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो शरीर की इम्युनिटी को बढाते है। इम्युनिटी को हिंदी में रोग प्रतिरोधक क्षमता कहा जाता है और जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है वह कभी भी आसानी से बीमार नहीं होता है।
पाचन रहता है सही
सेव आपके पाचन को बेहतर बनाता है जिससे आप कभी भी कब्ज, गैस आदि से परेशान नहीं होते हैं, यदि व्यक्ति का पाचन सही रहता है तो उसे अन्य कई बीमारियाँ प्रभावित नहीं करती है।
यह भी पढ़ें –