आज के बच्चों ने कुएं तो जरुर देखे होंगे पर पुराने समय में अब शहर की तुलना में गाँवों में लोग ज्यादा रहते थे तब आसानी से कुएं देखने को मिल जाते थे पर अब आसानी कुएं देखने को नहीं मिलते। फिर भी हर किसी ने कही न कही कुएं जरुर देखे होंगे। यह कुएं हमेशा गोल ही होते हैं और इन्हें चौकोर या फिर तिकोने क्यों नहीं बनाए जाते हैं?
कुएं पानी का एक स्त्रोत होते हैं और इसमें पानी संगृहित भी किया जा सकता है, इसीलिए पहले के समय में हर किसी के खेत कुएं जरुर होते थे, और इन कुओ की गहरी भी काफी ज्यादा होती थी। जब भी हम कुआ देखते हैं तो यह जरुर सोचते हैं कि इनका आकार गोल क्यों होता है?
कुएं का आकार गोल ही क्यों होता है?
कुएं का यह गोल आकार उन लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है जिन्हें यह नहीं पता हैं कि कुएं का आकार गोल रखे जाने के पीछे का कारण क्या है और इससे क्या फायदा होता है कि इसे गोल ही रखते हैं।
कुएं को गोल इसलिए बनाया जाता है क्योंकि गोल आकार देने से कुएं की नीव मजबूर रहती है और यह आसानी से नहीं ढहते है। इनके ढहने का खतरा कम हो इसीलिए इन्ह गोल बनाते हैं। यदि इनका आकार गोल न रखते हुए अन्य किसी और आकार की तरह रखा जाएँ तो यह ढह सकते हैं, यदि इनका आकार चौकोर रखा जाएँ तो इनके कोनो पर दबाव पड़ सकता है और ज्यादा दबाव होने के कारण ढह जाते हैं।
यदि इनका आकार गोल होगा तो दबाव हर जगह पर बराबर होगा और यह ढहेंगे नहीं और सालो तक बने रहेंगे। इनके गोल आकार के कारण ही हमें आज वर्षो पुराने कुएं हमें देखने के लिए मिल जाते हैं। इसी के साथ गोल कुएं बनाना आसान होता है, यदि गोल की जगह चौकोर या अन्य किसी आकार के कुएं बनाए जाएं तो उन्हे बनाने में ज्यादा मेहनत भी लगती है इसके विपरीत गोल गें खोदना आसान होता है।
अन्य लेख –
- जानिए ट्रैक्टर के आगे के टायर छोटे और पीछे के बड़े क्यों होते हैं?
- आसमान में उड़ने वाली इस होटल में होगा स्विमिंग पूल, गार्डन सब कुछ! 7 स्टार होगा Flying Hotel
- ऐसा क्या है जो जींस दुसरे कपड़ो से ज्यादा चलती है?
- दुनिया की 5 सबसे ऊंची इमारतें! जानिए किन देशो ने बनाई इस तरह की गगनचुम्बी इमारते?
- इस तरह बनता है नदी और समुद्र के ऊपर पुल! बड़ा कठिन है यह काम