मोर को तो हम सभी जानते ही हैं, यह काफी सुन्दर होते हैं पर अब आसानी से देखने को नहीं मिलते हैं क्योंकि इनकी संख्या कम होती जा रही है। क्या आप जानना चाहते हैं कि मोर कितने साल तक जीवित रह सकता है और इनका जन्म कितने दिन में होता है।
मोर कहाँ रहना पसंद करते हैं?
मोर को हम मयूर के नाम से भी जानते हैं, इनकी कई प्रजातियाँ भी होती है और यह कई रंगो के होते हैं कुछ तो पुरे सफ़ेद भी होते हैं। पर रंगीन मोर भारत की पहचना है तथा नहे ही राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है। यह मोर नीले रंग का प्रतीत होता है और जंगलो में पाया जाता है, यह उन स्थानों पर भी रहते हैं जहाँ खेती होती है और पेड़ तथा प्राकृतिक जगहे मौजूद होती है।
अपने आकर्षक रंग और नृत्य के कारण है प्रसिद्ध
नर और मादा दोनों को मोर ही कहा जाता है तथा नर मोर के बड़े पंख होते है और वह नाच कर मादा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। यह नाचते हुए काफी सुंदर लगते हैं और अपने पंखों को पुरी तरह फैला कर नृत्य करते है, इसीलिए हर किसी को इन्हें नाचते हुए देखना पसंद होता है और जहां भी लोग इन्हें नाचते हुए देखते हैं इन्हें और अधिक देर नाचते देखने के लिए रुक जाते हैं, वीडियो बनाने लगते हैं। इसकी सुन्दरता और आकर्षक रंग के कारण यह प्रसिद्ध है और यह अपनी तेज आवाज के कारण भी जाने जाते हैं क्योंकि इनकी आवाज काफी दूर दूर तक सुनाई दे जाती है।
मोर का शिकार
इनकी संख्या तेजी से घट रही है क्योंकि इन्हें संरक्षण नहीं मिल पा रहा है तथा शिकारी इन्हें बेच कर आर्थिक लाभ उठाते हैं। इनका शिकार करना गैर कानूनी है पर आज भी कई क्षेत्रो में इनका शिकार किया जाता है पर तस्करी की जाती है जो पूर्ण रूप से गलत है। मोर सर्वहारी होते हैं जो छोटे कीड़े भी खाते हैं, तथा इन्हें समूह में रहना पसंद होता है, यह हिन्दुस्तान में धार्मिक महत्व भी रखते हैं और गणेश जी के भाई कार्तिकेय के वाहन भी माने जाते हैं।
मोर को जंगली जानवरों से भी खतरा होता है और यह बाघ, तेंदुए आदि से खुद को सुरक्षित रखते हैं वर्ना यह इनका शिकार भी कर सकते हैं। छोटे सरीसर्प जैसे कोबरा सांप आदि से तो यह खुद की रक्षा कर लेते हैं क्योंकि इनकी तीखी चोंच और पंजे इन्हें ऐसा करने में मदद करते हैं और यह इन छोटे सांपो को आसानी से मार देते हैं, इसीलिए कई जगह पर इन्हें इस लिए पाला भी जाता है क्योंकि यह खेत आदि में रह रहे जहरीले सांपो को मार देते हैं।
मोर की उम्र कितनी होती है?
मोर की उम्र 15 से 20 साल तक हो सकती है और यह अंडे से लगभग 30 के अंतराल के बाद निकलते हैं, और यदि इन्हें चिड़ियाघर में अच्छे से साड़ी सुविधाएँ मिले तो यह 30 साल तक भी जीवित रह लेते हैं। चिड़ियाघर में इन्हें प्रोटीन युक्त आहार आसानी से मिल जाता है और किसी तरह के शिकारी का कोई खतरा नहीं रहता है इसीलिए यह स्वस्थ्य भी रहते हैं और ज्याद दिनों तक जीवित रहते हैं।
अन्य लेख –
- इन पक्षियों से डरते हैं दुनिया के हर सांप! जानिए कौन हैं यह नीडर पक्षी
- यह है दुनिया का सबसे तेज रफ्तार पक्षी, बाज और चील से भी काफी तेज है
- इस पक्षी को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा नकलची पक्षी! बच्चे, कार सब की आवाज निकल सकता है
- आखिर तोते की चोंच काटने की जरूरत क्यों होती है?
- यह जानवर कई देशो का राष्ट्रिय पशु है! 1972 से पहले भारत का भी था राष्ट्रिय पशु
- घर में छिपकली दिखाई देती है? तो समझ लो जल्द ही ये काम होने वाला है!
- इस चिड़ियाँ को कहते हैं कसाई चिड़िया! शिकार को देती है दर्दनाक मौत
- शेर, बाघ और तेंदुए में किसकी दहाड़ होती है सबसे खतरनाक? देखे यह वीडियो और जाने इस बारें में!